Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

योजनाओं का लाभ दिलाने में आंगनवाड़ी की भूमिका अहम -जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील

By
—
On:

खबरवाणी

योजनाओं का लाभ दिलाने में आंगनवाड़ी की भूमिका अहम -जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील

ग्राम बोहरडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

बुरहानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम बोहरडा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील ने महिलाओं, बालिकाओं एवं हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों के पोषण, माताओं के स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र शासन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों के हित में अनेक योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और जरूरतमंदों को समय पर उनका लाभ मिले, इसके लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने माताओं से बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। बालिकाओं एवं हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए।
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज टंडन ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का प्रयास है। आंगनवाड़ी केंद्र इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत आधार देते हैं। इनके माध्यम से बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं माताओं तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंच रही है। पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों और शासन की योजनाओं की जानकारी होगी तो वे स्वयं भी सशक्त होंगी और परिवार को भी आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने के साथ आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शुभांगी मुजुमदार ने आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण और स्वास्थ्य के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं।कार्यक्रम में अतिथियों ने गांव की प्रथम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती तुलसा बाई पाटील सहित कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवं सुपरवाइजरों का सम्मान किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की श्रीमती संध्या कदवाने, सरपंच श्रीमती मनीषा पाटील, श्रीमती रीना महाजन, श्रीमती मृदुला महाजन, श्रीमती कल्पना दलाल, ऋषिका, गोपाल पाटील, प्रवीण गुंजाल, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक विजय सिंह सोलंकी, महेश मेहरा, सुपरवाइजर फरजाना खान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन विभाग के हितेश शाह ने किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News