Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सड़कों पर मवेशियों की धरपकड़ का अभियान फिर शुरू करने की तैयारी 29 अगस्त को भी जारी हुआ था प्रेस नोट, अब धरातल पर कार्रवाई और शिकायत नंबर सार्वजनिक करने की मांग

By
—
On:

खबरवाणी

सड़कों पर मवेशियों की धरपकड़ का अभियान फिर शुरू करने की तैयारी
29 अगस्त को भी जारी हुआ था प्रेस नोट, अब धरातल पर कार्रवाई और शिकायत नंबर सार्वजनिक करने की मांग

खबरवाणी/रफीक

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में विचरण करने वाले मवेशियों की धरपकड़ का अभियान एक बार फिर शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नगर पालिका अधिकारियों की टीम ने हर्राढाना स्थित कामधेनु गोशाला का निरीक्षण भी किया है। अभियान के दौरान पकड़े जाने वाले मवेशियों को गोशाला पहुंचाने की बात कही गई है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे के अनुसार सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर और बगडोना क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर घूमते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। नगर पालिका द्वारा अब ऐसे मवेशियों की धरपकड़ कर उन्हें गोशाला भेजने तथा संबंधित पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि, नगर पालिका द्वारा 29 अगस्त को भी प्रेस नोट जारी कर खुले में घूमने वाले मवेशियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसके बाद धरातल पर अपेक्षित कार्रवाई नजर नहीं आई। अब लोगों का कहना है कि केवल प्रेस नोट जारी करने के बजाय अभियान को प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।
इसके साथ ही नगर पालिका को मवेशियों की धरपकड़ के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों या अधिकारियों का संपर्क नंबर सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि सड़क या सार्वजनिक स्थान पर मवेशी दिखाई देने पर आम नागरिक तत्काल सूचना दे सकें। इससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई होने के साथ अभियान की वास्तविक स्थिति भी सामने आएगी।
नगरवासियों की मांग है कि इस बार अभियान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से धरातल पर कार्रवाई की जाए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News