Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जनता की समस्या के समाधान के लिये हमेशा तत्पर हूं – विधायक देशमुख

By
—
On:

खबरवाणी

जनता की समस्या के समाधान के लिये हमेशा तत्पर हूं – विधायक देशमुख

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम वायगांव से पोहर सड़क निमान का वीडियो वायरल होने के बाद विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने स्वयं आगे आकर वीडियो जारी किया है। वहीं जारी प्रेस नोट में बताया वे मुलताई विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि है,जनता अपनी समस्या के समाधान के लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सकती है l वह जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है, श्री देशमुख ने प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम पोहर में सड़क निर्माण की मांग पर कहा कि मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना अंतर्गत 10 किलोमीटर सड़क निर्माण दूसरे चरण के तहत ग्राम पोहर की भी सड़क का निर्माण किया जाएगा l पहले चरण में जहां अधिक आबादी है, उसे क्षेत्र की सड़क स्वीकृत की गई है l ग्राम पोहर की सड़क निर्माण का पांचवा नंबर है, जिसकी स्वीकृति जल्दी ही मिल जायेगी है l उनका प्रयास है कि क्षेत्र में जहां-जहां ग्रामीणों को सड़कों के अभाव में आवागमन में परेशानी होती है, सड़कों का निर्माण किया जाए l ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो l विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण किसी भी समस्या के समाधान के लिए कार्यकर्ता के माध्यम से या स्वयं उनसे संपर्क कर सकते हैं l वह जनता के प्रतिनिधि है, जनता की समस्या और समाधान, सेवा के लिए वह तत्पर है l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News