Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पोहर की सड़क को लेकर हो रहे आंदोलन से हिला प्रशासन,विधायक ने भी जारी किया वीडियो

By
—
On:

खबरवाणी

पोहर की सड़क को लेकर हो रहे आंदोलन से हिला प्रशासन,विधायक ने भी जारी किया वीडियो

सोशल मीडिया इनफ्लुएंजर सहित ग्रामीणों ने किया आंदोलन

मुलताई। ऐसा पहली बार देखने में आया है की किसी व्यक्ति द्वारा सड़क निर्माण के लिए आवाज उठाई हो तो मामला गरमा गया। जानकारी मिलते ही रविवार अधिकारी मौके पर पहुंचे वहीं विधायक चंद्रशेखर देशमुख का भी बयान इतने जल्दी वायरल हुआ हुआ कि किसी कि समझ में नहीं आया कि आखिरकर हो क्या रहा है। बताया जाता है प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम पोहर की जर्जर सड़क को लेकर रविवार को आंदोलन किया जाना प्रस्तावित था।आंदोलन से ठीक पहले मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मजरा-टोला योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र में 20 किलोमीटर सड़क स्वीकृत होने की जानकारी दे रहे हैं। विधायक के अनुसार पहले चरण में 10 किलोमीटर सड़कें अधिक आबादी वाले गांवों के लिए स्वीकृत हुई हैं, जबकि अगले 10 किलोमीटर में पोहर की सड़क को भी शामिल किया गया है और सूची में इसका नाम पांचवें नंबर पर है। इधर, पोहर की बदहाल सड़क को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो सामने आ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर ‘ओये इंदौरी व्लॉग’ पेज से जुड़े रोबिन जिंदल बैतूल पहुंचे और शनिवार को स्थानीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स के साथ बैठक कर रविवार के आंदोलन करने कि योजना बनाई थी। जिसके बाद रविवार को ग्राम में युवाओं द्वारा आंदोलन प्रारम्भ किया। रोबिन इन्दोरी ने ग्रामीणों को संबोधित कर कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राम. में सड़क निर्माण होना चाहिए, गकिसी ग्राम. में कोई बड़ा नेता या मुख्यमंत्री आते है तो रातों रात सड़क बन जाटी हैl लेकिन ग्रामीण आजादी के बाद से गांव की सड़क के लिए लड़ रहे है। हमारे द्वारा सुविधा विहीन ग्रामो को लेकर आवाज उठाई जाएगी।उनका आंदोलन चालू रहेंगा।इस दौरान एसडीएम, एसडीओपी आंदोलन पर नजर रखे हुए थे, वहीं टीआई गांव के बाहर खड़े थे।

 

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News