Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुर्लभ ब्लड ग्रुप के लिए परेशान मरीजों के काम आया ‘ब्लड हेल्प ग्रुप’

By
On:

खबरवाणी

दुर्लभ ब्लड ग्रुप के लिए परेशान मरीजों के काम आया ‘ब्लड हेल्प ग्रुप’

अशोकनगर। जिला अस्पताल और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती गंभीर मरीजों को ‘ब्लड हेल्प ग्रुप’ की मदद से समय पर दुर्लभ (रेयर) ब्लड ग्रुप उपलब्ध कराया गया। हाल ही में देवपुर चक्क निवासी 6 वर्षीय बच्ची गुरनील कौर का हीमोग्लोबिन घटकर 3.9 रह गया था। जिला अस्पताल में RBC ब्लड की सुविधा न होने पर रवि मलिक ने प्राइवेट ब्लड बैंक में दुर्लभ ‘A निगेटिव’ रक्तदान कर बच्ची की जान बचाई। बच्ची को दो बार में ब्लड चढ़ाया गया।

इसी तरह, अन्य दुर्लभ ब्लड ग्रुप के लिए भी रक्तदाताओं ने आगे आकर मदद की B निगेटिव गुना के निजी अस्पताल में भर्ती नारायणीबाई मीणा (कुंभराज) के लिए सतपाल रघुवंशी ने रक्तदान किया। ओ निगेटिव जिला अस्पताल में भर्ती थैलेसीमिया पीड़ित देविका यादव के लिए प्रवीण यादव ने रक्तदान किया। O निगेटिव 4 हीमोग्लोबिन वाले मरीज बालमुकुंद गुर्जर (पिपरौदा) के लिए प्रवीण ग्रोवर ने रक्तदान किया।मरीजों के परिजनों ने सभी रक्तदाताओं और ब्लड हेल्प ग्रुप के इस सराहनीय कार्य का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News