Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सार्वजनिक गणेश मंडल सोनार मोहल्ले में सजी झांकी, नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समां

By
On:

खबरवाणी

सार्वजनिक गणेश मंडल सोनार मोहल्ले में सजी झांकी, नृत्य प्रस्तुति ने बांधा समां

भैंसदेही। गणेशोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक गणेश मंडल सोनार मोहल्ला द्वारा आयोजित झांकी में कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। पौराणिक पात्रों के आकर्षक वेश में कलाकारों ने मंच पर नृत्य और अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को जीवंत किया। झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। जैसे ही कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति शुरू की, दर्शकों की तालियों और उत्साह से पूरा माहौल गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी और साज-सज्जा के बीच हुई प्रस्तुति को लोगों ने मोबाइल में कैद किया। देर रात तक झांकी देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। मंडल की आकर्षक प्रस्तुति ने गणेशोत्सव की रौनक बढ़ा दी

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News