Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गायत्री परिवार ने किया 28 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार

By
On:

खबरवाणी

गायत्री परिवार ने किया 28 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार

आमला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में संपूर्ण भारत में चल रही “आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी” श्रृंखला के अंतर्गत ग्राम बोरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहसील आमला जिला बैतूल में 28 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार गायत्री परिवार आमला के महिला मंडल द्वारा सम्पन्न किया गया। इस संस्कार के माध्यम से “आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी” की तहसील प्रभारी श्रीमती वंदना डढोरे ने उपस्थित गर्भवती बहनों को अपने स्वास्थ्य को उत्तम रखने, आहार-विहार और चिंतन अच्छा रखकर गर्भस्थ शिशु को श्रेष्ठ संस्कार देकर अच्छा मानव, महामानव बनाने की ऋषि प्रणीत विधा के बारे में पौराणिक कथाओं के उदाहरण देकर पुंसवन संस्कार सम्पन्न कराया।
कार्यक्रम में प्रत्येक गर्भवती बहन को गायत्री मंत्र पुस्तिका, गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य रचित साहित्य की पुस्तक तथा औषधीय पौधा भेंट किया गया और पूरे गर्भकाल में सत्साहित्य का अध्ययन करने की प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर नारी जागरण की प्रभारी श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती अनिता नरवरे, श्रीमती रश्मि दवंडे ने सहयोग किया। सभी गर्भवती महिलाओं को एकत्रित कर पूरी व्यवस्था आमला के पूर्व बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता नरवरे ने की।
कार्यक्रम में बोरदेही के मेडिकल ऑफिसर डॉ. उइके सहित समस्त स्टाफ ने गायत्री परिवार के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News