खबरवाणी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपो से जगमगाया ताप्ती तट
मुलताई।नगर सहित ग्रामो में गुरुवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर ताप्ती तट पर नगरपालिका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं ग्रामो में पंचायतो द्वारा दीपोत्सव का आयोजन किया गया। नगर में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, जनपद पंचायत मुलताई अध्यक्ष नन्ही बाई डाहरे, जिला पंचायत सदस्य कंचन कासलेकर भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की प्रमुख उपस्थिति में एक बड़ा मुख्य दीपक प्रज्वलित कर दीप उत्सव की शुरुआत की गई l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ताप्ती तट हजारों दीपो से जगमगा उठा। ताप्ती तट पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा आशीर्वाद का दीया जलाकर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गई l कार्यक्रम में व्यवस्था के लिए नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन टीमें तैनात रही l वही विधानसभा क्षेत्र में मुलताई नगर मंडल, दुनावा मंडल, प्रभात पट्टन मंडल, मासोद मंडल, साईखेड़ा मंडल अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत समस्त शक्ति केंद्र, बूथ, वार्डो, सार्वजनिक स्थल पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा लाभार्थी एवं नागरिकों के साथ आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया l





