Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कामथ में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

By
On:

खबरवाणी

कामथ में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ के त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को जगत के पहले शिल्पी और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सामाजिक बंधुओ द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ ​विनोद विश्वकर्मा के निवास पर मशीनों और भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस दौरान उद्योगों और निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली आधुनिक मशीनों और औजारों की भी विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई।जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।
वहीं रात्रि में संगीतमय भजन संध्या एवं कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसमे ग्राम कामथ के साथ-साथ चिखली, नागपुर और आसपास के क्षेत्रों से पधारी विभिन्न भजन मंडलियों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
​भजन-कीर्तन की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वकर्मा का स्मरण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में महाआरती का आयोजन किया गया और उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News