खबरवाणी
सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया दीपोत्सव
एम.आई.एम.टी. कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित
नरसिंहपुर। जिले के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में मध्यप्रदेश शासन भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर के मुख्य आतिथ्य, मेजर डाॅ. पराग नेमा की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्य डाॅ. गर्ग ने उद्बोधन देते हुए विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। मेजर डाॅ. नेमा ने सेवा संकल्प अभियान की उपयोगिता पर बल देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान स्टाॅफ मेम्बर्स तथा छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्जवलित किए गए। उक्त अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी द्वय नीलेश सोनी, श्रीमती कल्पना यादव, रितेश मालवीय, सहा. प्राध्यापक उमाकांत द्विवेदी, महेश पाठक, नीरू जोशी, दिनेश पटेल, राजेष कौरव सहित बड़ी संख्या में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. केडिट्स व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
आज के कार्यक्रम – सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत विकसित भारत 2047 की संकल्पना विषय पर 19 सितम्बर 2026 दिन शनिवार को महाविद्यालय में निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी।





