खबरवाणी
राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष 19 को मुलताई आएगे
मुलताई। राष्ट्रीय सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर द्वारा सरपंचों की समस्याओं को लेकर एवं पंचायती राज को वर्तमान सरकारों द्वारा खत्म किए जाने को लेकर दतिया से ग्राम स्वराज बचाओ यात्रा 11 सितंबर से प्रारंभ की गई है।जो सिंगरौली,डिंडोरी,अनूपपुर, नरसिंहपुर, कटनी,बालाघाट, छिंदवाड़ा,पांढुर्णा होते हुए 19 सितंबर को बैतूल पहुंचेगी। जिनका स्वागत कामथ सरपंच के प्रतिष्ठान पर शाम 5 बजे किया जाएगा एवं यात्रा का मुख्य कार्यक्रम किराड़ समाज भवन बैतूल में 20 सितंबर 26 को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें सरपंचों की प्रमुख समस्याएं रखी जाएगी।वहीं मुख्यमंत्री द्वारा सरपंचों के पक्ष में की गई घोषणाओं को आज तक पूरा नहीं करने के विषय में जिले के 500 सरपंचों की उपस्थिति में आवाज उठाई जाएगी।





