Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बर्तन दूकान से पीतल एवं कांसे के 6 लाख के बर्तन चोरी 

By
On:

खबरवाणी

बर्तन दूकान से पीतल एवं कांसे के 6 लाख के बर्तन चोरी 

मुलताई। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाए फिर प्रारम्भ हो गई है। ग्राम पारड़सिंगा में 5 दिन पहले हुई चोरी की घटना के बाद अब नगर के रेल्वे स्टेशन पर पटेल वार्ड में स्थित एक बर्तन दूकान में मंगलवार को अज्ञात चोरो द्वारा पीतल की करीब 300 मूर्तियां एवं नकद राशि चोरी कर ली। दूकान संचालक जब बुधवार सुबह दूकान खोलने आए तब चोरी की घटना का पता चला।तिलक वार्ड निवासी भुनेश्वर कसार ने थाने में आवेदन देते हुए बताया नगर रेलवे स्टेशन रोड पर शिवशक्ति मेटल नाम से उसकी दुकान है। मंगलवार रात वह दूकान बंद कर अपने घर चला गया था। रात्रि में अज्ञात चोर दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे एवं चोरों ने दुकान से बड़ी मात्रा में पीतल, तांबे और कांसे का सामान चोरी कर लिया जिसमे करीब 300 पीतल की मूर्तियां, 10 तांबे के डेक, 30 पीतल की गुंडियां, कांसे के मंजीरे, मंदिर की घंटियां, पीतल की कढ़ाई, कांसे की थालियां, तांबे के पात्र, कांसे के लोटे और 6 मिक्सर शामिल हैं। दुकान में रखे करीब 5 हजार रुपए नकद भी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए ।भुनेश्वर ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला। अंदर देखने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ था और कई कीमती चीजें गायब थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को आवेदन सौपा।जिसमे करीब 6 लाख रुपए सामान एवं नकद राशि चोरी कर लिया। दुकान संचालक ने घटना की जांच कर चोरो को पकड़ने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News