खबरवाणी
बगडोना में जुआ फड़ पर सारनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। बैतूल जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सारनी पुलिस ने बगडोना में जुआ फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹26,640 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 की रात करीब 1:15 बजे थाना सारनी पुलिस को सूचना मिली थी कि बगडोना स्थित सपरा पेट्रोल पंप के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दीपक पवार, पिन्टू मालवीय, सुनील मोहबे, राकेश आहके, शमशेर खान, सलीम मियां एवं मोन्टी भलावी को जुआ खेलते हुए पकड़ा। इनके कब्जे से ₹26,640 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सारनी में अपराध क्रमांक 330/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके, सहायक उपनिरीक्षक शिवपाल इरपाचे, आरक्षक रविमोहन, राकेश करपे एवं सैनिक सुभाष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





