Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा आलिशा का एमबीबीएस कॉलेज में चयन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

By
—
On:

खबरवाणी

यूनिक पब्लिक स्कूल की छात्रा आलिशा का एमबीबीएस कॉलेज में चयन, स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

बुरहानपुर:

बुनकर एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित यूनिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, बुरहानपुर की मेधावी छात्रा आलिशा का चयन अमलतास यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस (MBBS) कॉलेज में हुआ है। आलिशा (पिता: साबिर हुसैन) ने इसी वर्ष नीट (NEET) परीक्षा में सफलता (अर्हता) प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।

छात्रा की इस शानदार सफलता पर स्कूल में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्रा आलिशा एवं उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया।

स्कूल के अध्यक्ष श्री सैयद फरीद उद्दीन, श्रीमती आरिफा शिरिन, प्रिंसिपल श्री जाविद अब्दुल कादर, समस्त शिक्षकगण एवं स्कूल स्टाफ ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई व शुभकामनाएं दीं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News