खबरवाणी
आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जिला चिकित्सालय में जागरूकता एवं गेटकीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आयोजित
बुरहानपुर, 15 सितंबर 2026 – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आत्महत्या रोकथाम एवं गेटकीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम CMHO एवं सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक एवं जिला चिकित्सालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में युवाओं एवं उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या के चेतावनी संकेतों, समय पर सहायता लेने तथा जरूरतमंद व्यक्ति से संवाद एवं सहयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई । मनोरोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी डॉ. नयन मालवीय द्वारा उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों को गेटकीपर प्रशिक्षण प्रदान किया गया इस अवसर पर BIMTS कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं फैकेल्टी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया। छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम के उपाय एवं जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में युवाओं को आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए कर्यक्रम अतिथि जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन द्वारा शपथ भी दिलाई गई ।
कार्यक्रम में डॉ. नयन मालवीय मनोरोग विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, महेंद्र जैन संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष जन जागृति संस्था बुरहानपुर , जनजाग्रति अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह , विवेक सर एफिकोर संस्था प्रमुख ,डॉ. भरत चौधरी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रतिभा बागरन महिला चिकित्सक , सीमा डेविड लेबर रूम इंचार्ज, सुश्री कविता पवार मनकक्ष इंचार्ज, कु. विनीता खातरकरनर्सिंग ऑफिसर , रूपेश महाजन उमंग काउंसलर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं युवा उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को मनहित ऐप एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 के बारे में जानकारी दी गई तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता के लिए समय पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना आत्महत्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर सहायता एवं उपचार प्राप्त करने के प्रति प्रोत्साहित करना है
सलग्न कार्यक्रम अवसर फोटो






