खबरवाणी
विधायक ने क्षेत्र की प्रतिभावान बेटियों का सम्मान कर किया प्रोत्साहित
मुलताई। विधायक द्वारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जा रहे है।भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने ग्राम चिखली कला निवासी प्रतिभाशाली बेटी हर्षिता रघुवंशी ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा के दम पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया, हर्षिता ने इलूर्स नंबर क़े लगातार 520 अंको का पाठ 4 मिनट 11.86 सेकंड में पूरा का रिकॉर्ड बनाया।वही नगर के गुरू साहब वार्ड निवासी प्रतिभाशाली बेटी शिवानी पाटेकर द्वारा मेकअप आर्टिस्ट क्षेत्र में नगर का नाम रोशन किया गया l शिवानी पाटेकर को भोपाल में ब्यूटी सीक्रेट संस्था द्वारा टीवी सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता में नैतिक के पात्र का अभिनय करने वाले टीवी कलाकार करण मेहरा द्वारा पुरस्कृत किया गया था। जिस पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने हर्षिता रघुवंशी एवं शिवानी पाटेकर को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक देशमुख ने कहा कि बेटियों की यह उपलब्धि नहीं बल्कि प्रतिभा एवं कठिन परिश्रम, एकाग्रता एवं संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है l क्षेत्र की बेटियों की यह उपलब्धि मुलताई विधानसभा एवं समाज के लिए गौरव का विषय है।विधायक देशमुख ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





