Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नगर पालिका में लोक अदालत में 244 प्रकरणों का निपटारा 8.74 लाख की वसूली

By
On:

खबरवाणी

नगर पालिका में लोक अदालत में 244 प्रकरणों का निपटारा 8.74 लाख की वसूली

खबरवाणी न्यूज रफीक

सारनी। नगर पालिका कार्यालय सारनी में नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक किया गया। लोक अदालत में की कुल 681 प्रकरण प्रस्तुत हुए जिसमें से 244 प्रकरणों का निपटारा कर 8.74 लाख की कर वसूली की गई।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार शनिवार 12 सितंबर को लोक आदालत का आयोजन किया गया। इसमें संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, विकास उपकर एवं जलकर के बकायदारों के प्रकरणों की सुनवाई की गई। अदालत में कुल 681 प्रकरणों की सुनवाई हुईं जिसमें से 244 प्रकरणों पर चर्चा हुई। कुल लगभग 8.74 लाख रुपए की वसूली की गई। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक हितेश शाक्य, सुखदेव बोरहपी, जसवंत विश्वकर्मा, शिवम दुबे, हरीश बोहित, रवि नागले, गुरुदयाल हाथिया, प्रहलाद देशमुख, उमेश परते, अनुराग सहगल, हितेश नागले, पुष्पा चिल्हाटे, पप्पी एश्वारे, लता ठाकुर, लक्ष्मण पंडाग्रे, सुशील सहाने, सुखदेव सिंदूर, अतिम घारू समेत अन्य लोग उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत में नए नल कनेक्शन, नल कनेक्शनों की बकाया राशि भी जमा की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News