Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

चंदा जुटाकर ग्रामीण खुद भर रहे सड़क के गड्ढे, जनप्रतिनिधियों से नाराजगी

By
On:

खबरवाणी

चंदा जुटाकर ग्रामीण खुद भर रहे सड़क के गड्ढे, जनप्रतिनिधियों से नाराजगी

मूलताई विधानसभा के सेमला गांव में ग्रामीणों का आक्रोश, बोले- भाजपा हो या कांग्रेस, चुनाव के समय ही याद आता है गांव

मूलताई। मूलताई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमला में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों को अब खुद ही सड़क की मरम्मत का जिम्मा उठाना पड़ रहा है। तस्वीरों में ग्रामीण बारिश के बीच सड़क पर बने गहरे गड्ढों में मिट्टी और गिट्टी डालकर रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सड़क लंबे समय से खराब है। बारिश के दिनों में सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद जिम्मेदारों ने स्थायी समाधान नहीं किया। आखिरकार ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी।
जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार का ऐलान
सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी भी सामने आई है। ग्रामीणों का कहना है कि भाजपा हो या कांग्रेस, किसी भी दल का जनप्रतिनिधि अब गांव में वोट मांगने आता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें स्वयं पैसा और श्रम लगाना पड़ रहा है तो फिर जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी क्या है?
ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता गांव-गांव पहुंचकर विकास के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सड़क जैसी मूलभूत समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता। अब ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं होती, वे अपनी नाराजगी जारी रखेंगे।
ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की वास्तविक स्थिति देखे और बारिश के बाद सड़क का स्थायी निर्माण/मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

फोटो में: चंदा जुटाकर ग्रामीण स्वयं सड़क के गड्ढे भरते हुए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News