Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सुने घर से सोने चांदी के 5 लाख के जेवर चोरी

By
On:

खबरवाणी

सुने घर से सोने चांदी के 5 लाख के जेवर चोरी

मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम पारड़सिंगा में सोमवार रात अज्ञात चोरो ने एक सूने घर से 5 लाख से ज्यादा के सामान,सोने चांदी के ज़ेवर पर हाथ साफ कर दिया।घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पता चली। पीड़ित अलकेश साहू ने बताया सोमवार रात उनकी मां कलावती साहू एवं काजल तीज पर पूजा के लिए गई थीं। उनके पिता कालूराम साहू और अलकेश पोल्ट्री फार्म पर काम देखने गए थे। पोल्ट्री फार्म पर काम चलने की वजह से दोनों रात में वहीं रुके थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर का टाला तोड़कर अलमारी में रखे करीब एक 1 लाख रुपए की नकद और 4 माह पहले शादी में उसे एवं पत्नी को मिले सोने-चांदी के 5 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए। आवेदक ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News