Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई में 336 बिजली शिकायतो का मौके पर निराकरण

By
On:

खबरवाणी

मुलताई में 336 बिजली शिकायतो का मौके पर निराकरण

मुलताई।बिजली कंपनी मुलताई संभाग के सभी वितरण केन्द्रो में संपर्क अभियान शुरू कर 5 शिविरों का आयोजन किया गया। मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि आज वितरण केन्द्र बिसनुर, रायआमला, घाटबिरोली, जौलखेडा, एवं मुलताई ग्रामीण के वितरण केन्द्रो में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 356 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमें से 336 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि में निराकरण किया जाएगा।श्री वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की 135 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 115 के मीटर बदल दिए गए,शेष 20 मीटर निर्धारित समय-सीमा में बदल दिए जायेंगे। बिल नहीं मिलने की 130 शिकायते प्राप्त हुई उन्हे तुरंत डूप्लीकेट बिल प्रदान किये गये। विद्युत लाईन से संबंधित 55 शिकायते थी, जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। नवीन कनेक्शन के 36 आवेदनो का निराकरण कर प्रदाय किए गए। वहीं मौके पर 142 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह के आगामी दिनों में सभी वितरण केन्द्रो के ग्रांमो में शिविर का आयोजन किया जाना है।श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News