खबरवाणी
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने संभाला नपा सारनी का पदभार
खबरवाणीन्यूज़ रफीक
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे द्वारा प्रभार गृहण किया। प्रभार गृहण के साथ ही श्री बिजवे एक्शन मूड में दिखाई दिए। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद सारनी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी का प्रभार गुरुवार 10 सितंबर को अपरान्ह मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने नगर पालिका परिषद सारनी का प्रभार गृहण किया। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य ने उन्हें प्रभार सौंपा। प्रभार गृहण करने के उपरांत ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने निकाय के अधिकारी, कर्मचारियों की औपचारिक बैठक ली एवं शासकीय योजनाओं एवं शासकीय कार्यों की जानकारी हासिल की। उन्होंने शासन की योजनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने, विकास कार्यों को गति देने और आम नागरिकों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।




