खबरवाणी
हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग… लाखों का सामान जलकर खाक!
सारनी। गुरुवार दोपहर पाथाखेड़ा बस स्टैंड के विजय ग्राउंड क्षेत्र में स्थित हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुकान में वेल्डिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान चिंगारी से आग लगने की आशंका है।
आग लगते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और करंट आसपास के टीन शेड तक फैल गया।
पड़ोसियों ने तत्काल बिजली विभाग और 1912 पर सूचना देकर बिजली बंद कराने की मांग की।
वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन पानी भरकर पहुंचने में काफी समय लग गया।
इस दौरान दुकान में रखा थिनर और अन्य ज्वलनशील सामान आग की चपेट में आ गया और आग तेजी से फैलती गई।
आसपास करीब 16 दुकानें होने से लोगों में दहशत फैल गई।
गनीमत रही कि आसपास के लोगों की सूझबूझ से आग को दूसरी दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया।
दुकान में 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान की बात सामने आ रही है।




