खबरवाणी
माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता प्रारंभ
युवा अवसर का लाभ लें
नरसिंहपुर। माय भारत केंद्र नरसिंहपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने जानकारी दी कि जनवरी माह में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई है, जो 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। आपने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को 10 मिनट में 20 प्रश्नों के ऑनलाइन उत्तर देने होंगे।
श्री जैन ने आगे बताया कि क्विज प्रतियोगिता में चयनित युवाओं को दूसरे चरण में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद तीसरे चरण में युवा पीपीटी के माध्यम से अपने विचार मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। देशभर से लगभग 3000 युवाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
यह नरसिंहपुर के युवाओं के लिए अपने विचारों, नवाचारों और युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। जिला युवा अधिकारी उमंग जैन ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने तथा इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही श्री जैन विभाग की अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।





