Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर दो सगे भाइयों में छोटे की मौत 

By
Last updated:

खबरवाणी

रफ्तार का कहर अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर दो सगे भाइयों में छोटे की मौत 

बड़ा गंभीर जिला अस्पताल रैफर

रिपोर्टर प्रदीप यादव भीमपुर

बड़ी खबर भीमपुर से जहाँ कुनखेडी पंचायत के बोरी ग्राम के दो सगे भाई संदीप पिता लाखाजी बारस्कर उम्र 24 साल सुखदेव पिता लाखाजी उम्र 22 साल पल्सर मोटर साइकिल से भीमपुर से अपने गांव बोरी जा रहे थे तभी नान्दा स्टेट हाइवे जोड़ से थोड़े आगे भूरापानी पुलिया के पास टर्निंग में किसी अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर में पुलिया से नीचे जा गिरे जहां छोटे भाई संदीप की जगह पर ही मौत हो गई

संदीप केरला से 6 महीने बाद काम से आ रहा था घर

संदीप की पत्नी के बताए अनुसार संदीप केरला काम करने गया हुआ था राखी मनाने घर आ रहा था जिसको लेने सुखदेव पल्सर से भीमपुर गया हुआ था लौटते समय दर्द नाक हादसा हो गया नादा के रहागिर ग्रामीण सागर ठाकुर, रूपेश मार्शकोले, श्रीराम यादव, कांग्रेस के आदिवासी नेता शंभू गोंड ने तत्काल एम्बुलेंस

बुलाकर भीमपुर लाया गया जहां डा ने संदीप को मृत घोषित कर दिया गया ।

शंभू गोंड धुर्वे ने बताया की करीब 12, 15 फीट गहरी पुलिया से सभी की मदद से ऊपर लाया गया और साथ ही हॉस्पिटल लाया गया जहां डा ने संदीप को मृत घोषित कर दिया और सुखदेव को गंभीर चोट के कारण एम्बुलेंस बुला कर हमने बैतूल रेफर कर दिया है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News