खबरवाणी
तहसील शौचालय में गंदगी से परेशान वकीलों ने तहसीलदार को शौचालय में किया खड़ा
मुलताई। नगर के तहसील कार्यालय परिसर में हमेशा हो गंदगी ओर बदबू का बनी रहती है। तहसील गेट के बाहर से हो बदबू चलने के कारण लोगो को मुंह पर रुमाल रखकर चलना पड़ता था। जिसकी शिकायत अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय द्वारा कई बार की जा चुकी है।लेकिन शौचालय की सफाई नही होने से आम जनता एवं अधिवक्ताओ को परेशान होना पड़ता था। जिसके चलते सोमवार को अधिवक्ता राजेंद्र उपाध्याय, रविकुमार देशमुख एवं प्रवीण माने तहसीलदार संजय बरैया के पास पहुंचे एवं उन्हें शौचालय की स्थिति से अवगत कराया एवं तहसीलदार को लेकर शौचालय में पहुंचे, जहां गंदगी देखकर
तहसीलदार ने नगरपालिका के स्वछता जमादार गणेश बड़ोदे को बुलाकर मंगलवार से प्रतिदिन अच्छे से सफाई कराने के निर्देश दिए,वहीं मंगलवार को तहसील कार्यालय के बगीचे के श्रम दान से सफाई करने की बात कही। जिस पर अधिवक्ताओ ने धन्यवाद दिया है।




