खबरवाणी
संत रविदास जी की जयंती पर काखबरवाणीलेज में हुई चित्रकला
मुलताई। नगर के सरकारी कालेज में सोमवार को संत रविदास की जयंती पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में संत शिरोमणि रविदास की कलाकृतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. कमलेश सरिया ने दीप प्रज्ज्वलन एवं संत् रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने संत रविदास के विचारों को वर्तमान समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रचनात्मकता, मौलिकता, विषय की समझ और संदेश की प्रभावशीलता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। बी.ए. प्रथम वर्ष के दीपक धुर्वे ने प्रथम, बी.ए. तृतीय वर्ष के देवेंद्र बिहारे ने द्वितीय तथा बी.ए. ए. तृतीय वर्ष की निशा नागौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में संयोजक डॉ. टी. एम. नागवंशी, सह-संयोजक डॉ. कल्पना बिसुन्द्रे एवं प्रभारी डॉ. ममता राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक के रूप में प्रो, तारा बारस्कर, प्रो, प्रियंका भोपते एवं प्रो, अंजली सौदाकर ने जिम्मेदारी निभाई। विद्यार्थियों के माध्यम से जातिगत भेदभाव से मुक्त समाज, समानता और मानवता की भावना को अभिव्यक्त किया।




