Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ज्ञान मंदिर में बच्चों को बांटी निशुल्क पानी की बोतलें

By
On:

खबरवाणी

ज्ञान मंदिर में बच्चों को बांटी निशुल्क पानी की बोतलें

 

भौंरा। श्री श्री रविशंकर महाराज की संस्था द्वारा संचालित श्री श्री ज्ञान मंदिर में सोमवार को अध्ययनरत बच्चों को निशुल्क पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुज एवं आयुषी सभरवाल ने बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पानी की बोतलें वितरित कीं। श्री श्री ज्ञान मंदिर में बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जाती है। बच्चों की पढ़ाई के लिए संस्था द्वारा किताबें, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में सोमवार को बच्चों की दैनिक जरूरत को ध्यान में रखते हुए पानी की बोतलों का वितरण किया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने बताया कि ज्ञान मंदिर में अध्ययनरत बच्चों के लिए नगर एवं आसपास के कई प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा समय-समय पर विभिन्न उपयोगी सामग्री का सहयोग और दान किया जाता है। इससे बच्चों को शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

 

अलका पांडे, डायरेक्टर, श्री श्री ज्ञान मंदिर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और नैतिक मूल्य देना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

अशोक सिरोठिया ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। ज्ञान मंदिर में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, शशि मिश्रा, डॉ. सिकदार, अखिलेश पांडे एवं जनक लाल पवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News