Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के पदाधिकारियों को सौंपे गए संगठनात्मक दायित्व

By
On:

खबरवाणी

जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के पदाधिकारियों को सौंपे गए संगठनात्मक दायित्व

 

नरसिंहपुर। जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक मिश्रा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पटेल की स्वीकृति के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर के पदाधिकारियों के मध्य संगठनात्मक कार्यों का विभाजन करते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

 

जिला संगठन महासचिव दीवान शैलेंद्र सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, संगठन को अधिक सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की कार्यक्षमता एवं संगठन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य-आवंटन किया गया है।

 

जारी आदेश में सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही, बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

जिला संगठन महामंत्री दीवान शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News