खबरवाणी
टीईटी एवं ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने करने शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। टीईटी परीक्षा एवं ई अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षक संयुक्त मोर्चा मुलताई द्वारा नारेबाजी कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा।ज्ञापन में मांग की है की कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता तत्काल समाप्त करने,पूर्व में प्राप्त शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यताओं तथा शिक्षकों के अनुभव का सम्मान किए जाने,
कार्यरत शिक्षकों को पुनः टीईटी परीक्षा के नाम पर अनावश्यक मानसिक एवं विभागीय दबाव से मुक्त किए जाने, शिक्षकों के लिए ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने, ई-अटेंडेंस के स्थान पर पूर्व से प्रचलित उपस्थिति व्यवस्था को यथावत रखने,नवीन शैक्षणिक संवर्ग के शिक्षको को उनकी सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से दिये जाने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने,शिक्षकों पर अनावश्यक ऑनलाइन एवं गैर-शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त भार कम किया जाए, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य पर अधिक ध्यान दे सकें।शिक्षकों की समस्याओं एवं मांगों पर शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाए।शिक्षक हितों से संबंधित किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने से पूर्व शिक्षक संगठनों के सार्थक संवाद करने की मांग की है।




