Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

संत रविदास जी की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा पहुंची दुनावा

By
On:

खबरवाणी

संत रविदास जी की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा पहुंची दुनावा

मुलता।संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती के अवसर पर श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा 25 अगस्त को मुलताई विकासखंड के ग्राम मासोद से निकली। इस दौरान यात्रा नगर प्रमुख ग्रामों का भम्रण करते हुए में प्रभात पट्टन होते हुए दुनावा पहुंची, जहां यात्रा का रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक बंधु, संत रविदास समाज के अनुयायी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

—इन विकासखंडो में पहुंचेगी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता कलश यात्रा—

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता पावन कलश एवं कलश रथ जिला मुख्यालय से स्थानीय रविदास मंदिरों तथा ग्राम स्तर तक पहुंचाए जाएंगे। कलश रथ 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले में निर्धारित मार्ग के अनुसार भ्रमण करेगा। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता कलश यात्रा 26 अगस्त को दुनावा से मुलताई नगर भ्रमण, स्थानीय मंदीरों का भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 30 अगस्त को मुलताई नगर से आठनेर, हिड़ली, सावलमेंढा नगर भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, भैंसदेही विकासखंड में 31 अगस्त को सावलमेंढा से गुदगांव, भैंसदेही नगर भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 1 सितंबर को भैंसदेही नगर से रतनपुर भ्रमण एवं रात्रि विश्राम, 2 सितंबर को रतनपुर से भीमपुर चिरापतला भ्रमण एवं रात्रि विश्राम रहेगा।कलश रथ के भ्रमण के दौरान जिला, ग्राम एवं चिन्हित स्थानीय रविदास मंदिरों में कलश का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण, प्रभात फेरी, झांकी, दीप प्रज्ज्वलन एवं अन्य धार्मिक-सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भजन मंडली प्रतियोगिता सहित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News