Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला में शांति समिति की बैठक संपन्न:

By
On:

खबरवाणी

आमला में शांति समिति की बैठक संपन्न:

 

आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएंगे ईद-मिलादुन्नबी और जन्माष्टमी पर्व।

 

आमला:

आगामी ईद-मिलादुन्नबी और जन्माष्टमी के पवित्र त्योहारों को नगर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को जनपद पंचायत आमला के मीटिंग हॉल में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 

सौहार्द और भाईचारा:

 

एसडीएम और तहसीलदार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपनों त्योहारों को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। साथ ही, एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

 

जुलूस मार्ग और यातायात व्यवस्था:

थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के निर्धारित समय और रूट की पूरी जानकारी ली। बैठक में मौजूद नागरिकों ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू और बेहतर बनाए रखने के लिए अपने सुझाव दिए।

प्रमुख मार्ग: अधिकारियों द्वारा यह अवगत कराया गया कि ईद-मिलादुन्नबी का पारंपरिक जुलूस आमला नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

 

पर्यावरण संरक्षण की अपील:

नगर प्रशासन की ओर से विशेष रूप से यह अपील की गई कि पर्व के दौरान प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग बिल्कुल न करें, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रशासन और शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी से पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए यह विश्वास जताया है कि आमला में दोनों समुदाय के लोग इन पर्वों को मिलजुलकर आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ मनाएंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News