खबरवाणी
निस्वार्थ सेवा फलस्वरूप समाज गौरव सम्मान अवार्ड से वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन सम्मानित l
बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय के सन 1994 से लेकर वर्तमान 2026 तक विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी निशुल्क सेवाए अर्पित करने वाले जिला बुरहानपुर के वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र जैन को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के सचिव / वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला के करकमलो से समाज गौरव सम्मान अवार्ड प्राप्त हुआ l महेंद्र जैन पूर्व में भी कई शासकीय , अशासकीय , सामाजिक संस्थाओ , समाजो ,धार्मिक संस्थाओ व् पत्रकार संगठनो से सम्मान व् अवार्ड प्राप्त कर चुके है l
अवार्ड प्राप्ति पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के सदस्यों ,अन्य सामाजिक संस्थाओ के प्रतिनिधि गण व गणमान्य नागरिको व् पत्रकार बंधुओ ने बधाई प्रेषित की l
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l





