Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

परमंडल में मंदिरो के कलश तथा किसानो के खेत से मोटर पंप चोरी 

By
On:

खबरवाणी

परमंडल में मंदिरो के कलश तथा किसानो के खेत से मोटर पंप चोरी 

मुलताई। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो से किसानो के खेत से मोटरपम्प, केबल एवं मंदिरो में चोरी की घटनाए लगातार हो रही है। लेकिन पुलिस चोरो को पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है। रविवार की रात को परमंडल के किसान लक्ष्मण बोरबन के खेत में स्थित मकान में रखी 3 एवं 5 हार्स पावर की पानी की. मोटर चोरो कर ली।जिसकी शिकायत किसान ने थाने में की है। वहीं सरपंच, जनपद सदस्य सहित किसानो द्वारा थाने में ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन में बताया

ग्राम पंचायत परमण्डल मे शिव मंदिर हनुमान मंदिर और काली मंदिर तीनो मंदिर पर तांबे का कलश लगे हुए है जो की अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिए। वहीं सर्रा रोड पर स्थित ग्राम पंचायत परमण्डल के ट्यूबवेल से 150 फिट केबल चोरी कर लिया तथा रविवार की रात लक्ष्मण बोरबन के खेत का दरवाजा तोडकर दो मोटर एक 3 एवं 5 एचपी चोरी एवं अर्थफेस कर लिया। इसी तरह जौलखेडा रोड पर स्थित किशोरी पिंजारे के खेत का दरवाजा तोडकर मोटर चोरी कर ली। इस घटना से किसानो में असुरक्षा की भावना और अत्यधिक बढ गई है। किसानो का कहना है मोटर पम्प एवं बिजली केबल चोरी होने से किसानो को दोहरा नुकसान उठाना पड रहा है एक ओर चोरी हुई सामान को दोबारा खरीदने में आर्थिक नुकसान होता है। वहीं दूसरी ओर सिंचाई व्यवस्था बाधित होने से फसलों पर भी प्रतिकुल प्रभाव पडता है। साथ ही खेतो मे चोरी की घटनाओ के कारण किसानो में जान-माल की होनि हो जाने को लेकर भय व्याप्त है।किसानो ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुलताई थाना क्षेत्र में विशेष पुलिस टीम गठित कर मोटर पम्प एवं बिजली केबल चोरी की घटनाओ पर तत्काल अंकुश लगाने, पूर्व मे हुई चोरी की घटनाओ की जांच कर चोरो को गिरफ्तार करने तथा चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News