Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

अंबेडकर शक्ति केंद्र पर हुए मासिक बैठक हुई

By
On:

खबरवाणी

अंबेडकर शक्ति केंद्र पर हुए मासिक बैठक हुई

मुलताई। नगर मंडल अंतर्गत शनिवार दोपहर अंबेडकर शक्ति केंद्र में मासिक बैठक बूथ अध्यक्ष निवास पर आयोजित की गईं। भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया शनिवार दोपहर अंबेडकर शक्ति केंद्र में बूथ अध्यक्ष सपना दवंडे के निवास पर सहभोज बैठक आयोजित की गई l बैठक की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गईं l बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठन रीति नीति के तहत सक्रिय रूप से दायित्व निर्वहन के लिए सविस्तार जानकारी दी गई l वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनहित जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया l बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष स्वाती भार्गव, अंबेडकर शक्ति केंद्र प्रभारी निलेश खाड़े, बूथ अध्यक्ष सपना दवंडे, तुलसीराम बारस्कर, आशा चिकाने, हरीश जैन, हरीश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहभोज बैठक में उपस्थित रहे l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News