Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दुनावा में गूंजा हर-हर महादेव, पलाश कड़वे ने किया कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

By
On:

खबरवाणी

दुनावा में गूंजा हर-हर महादेव, पलाश कड़वे ने किया कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

 

दुनावा। सावन के पावन अवसर पर बजरंग दल मुलताई द्वारा ताप्ती नदी से शिवधाम पारखाती तक निकाली जा रही भव्य कांवड़ यात्रा का दुनावा में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दुनावा पहुंचने पर युवा समाजसेवी पलाश कड़वे के नेतृत्व में युवाओं ने कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

 

कांवड़ यात्रियों के दुनावा पहुंचते ही पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।

 

बजरंग दल मुलताई द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा ताप्ती नदी से शुरू होकर शिवधाम पारखाती तक पहुंच रही है। कांवड़ यात्री ताप्ती नदी का पवित्र जल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यात्रा कर रहे हैं। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

दुनावा में कांवड़ यात्रा के स्वागत के दौरान पलाश कड़वे, हर्ष देशमुख, शिवराज भादे, राजू डोंगरे, राजा साहू, विशाल कौशिक, हरीश साहू, मनीष वाइकर, सौरभ सूर्यवंशी, संतोष कौशिक, मुकेश पवार सहित अन्य युवा शामिल हुए। युवाओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए यात्रा में सहयोग किया।

 

स्वागत के दौरान जयकारों और भक्ति के माहौल ने पूरे दुनावा को शिवमय कर दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्वागत के बाद कांवड़ यात्रा अपने अगले पड़ाव शिवधाम पारखाती की ओर रवाना हुई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News