खबरवाणी
*करगिल चौक पर डॉ. लाल पैथलैब बैतूल CC5 द्वारा तीन दिवसीय भव्य निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ महिला रोग एवं नेत्र विशेषज्ञों की देखरेख में 21 से 23 अगस्त तक दी जा रही हैं निशुल्क सेवाएं*
बैतूल स्थानीय करगिल चौक पर डॉ. लाल पैथलैब (CC5) द्वारा एक भव्य तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले (शिविर) का आयोजन किया गया है। यह शिविर 21 अगस्त से शुरू होकर आगामी 23 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों को निशुल्क एवं अत्यंत रियायती दरों पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
डॉ. लाल पैथलैब बैतुल CC5 के संचालक पुष्पराज सिंह गौतम ने बताया कि सामाजिक सरोकार के तहत इस तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है, ताकि हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सकें। शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (डायबिटीज) की जांच और डॉक्टर परामर्श पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।
इस स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दीपेश लोखंडे द्वारा मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया जा रहा है। शिविर में विशेष रूप से वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा सोनी उपस्थित रहकर महिलाओं की बीमारियों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दे रही हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ए. के. पांडे सर द्वारा आंखों से संबंधित समस्याओं के मरीजों का निशुल्क परीक्षण किया जा रहा है।
संचालक पुष्पराज सिंह गौतम एवं डॉ लाल पैथ लैब टीम ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 23 अगस्त तक चलने वाले इस शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य लाभ उठाएं।इस अवसर पर संचालक पुष्पराज सिंह गौतम ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितैषी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
भीड़ से बचने और असुविधा से सुरक्षित रहने के लिए मरीज मोबाइल नंबर 9753413468 अथवा 7000565959 पर संपर्क करके अपना अपॉइंटमेंट पहले से सुनिश्चित कर सकते हैं । शिविर के पहले दिन लाभ उठाने वाले स्थानीय नागरिकों ने डॉ. लाल पैथलैब की इस बेहतरीन पहल की सराहना की है।




