खबरवाणी
कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
मुलताई।नगर के कांग्रेसियों द्वारा गुरुवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे के कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती को ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने भारत को 21वीं सदी की तकनीकी और संचार क्रांति से जोड़ा। युवाओं को मतदान का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना और पंचायती राज को मजबूत करना उनके ऐतिहासिक फैसले थे, जिन्होंने देश के लोकतंत्र की दिशा बदल दी।स्व. राजीव जी के कार्यकाल में पंचायती राज लाकर देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया।नगर कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया की प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने की सद्भावना प्रतिज्ञा ली। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा का भेदभाव किए बिना सभी देशवासियों के बीच भावनात्मक एकता और भाईचारे के लिए काम करेंगे।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता कमल सोनी, संजय यादव जिला महामंत्री किशोर सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव, नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे पार्षद निर्मला उबनारे, आशीष जैन, जीवन डोंगरदिये, पिंटू ठाकरे, रमेश शिवहरे, कपिल खंडेलवाल, आईटी सेल अध्यक्ष नितेश साहू युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश यादव नगर उपाध्यक्ष रितेश शर्मा,हर्षित वाजपेयी,विष्णु कसारे सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





