खबरवाणी
खाद्य विभाग ने मुलताई में डेयरी से लिए खोया और दूध के नमूने
मुलताई।कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर जिले में दूध एवं दूध से बने उत्पादों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत बुधवार को खाद्य औषधि प्रशासन दल द्वारा मुलताई शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें विशेष कर दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ की जांच की गई।वहीं खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। ग्राम डहुआ स्थित दूध गंगा डेयरी का निरीक्षण कर खोया और दूध के 4 नमूने जांच हेतु लिये गये। वहीं दुनावा स्थित रामचन्द सुपर मार्केट का निरीक्षण किया गया एवं गौतम उघड़े द्वारा संचालित डेयरी का निरीक्षण कर सभी नमूने जांच के लिए विधिवत राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। लिए गए नमूनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।





