खबरवाणी
नौ दिवसीय संजीवनी साधना करने 15 साधक हरिद्वार रवाना
मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के 15 साधकों का जत्था बुधवार को दक्षिण एक्सप्रेस से शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना हुए। जिन्हें गायत्री परिवार के परिजन यादोराव निंबालकर,गणपति गायकवाड़, किशोर देशमुख प्रवीण देशमुख रामराव साहू,रविन्द्र खाड़े,आदि ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प वर्षा कर खुशी खुशी विदा कर एवं सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। साधक नारायण देशमुख, गुलाबराव चिल्हाटे ,श्यामराव बारस्कर,गुलाब राव देशमुख ,उर्मिला देशमुख,दुर्गेश वागद्रे,सुनीता देशमुख,वंदना चिल्हाटे,भूमिका देशमुख,सतीश उघड़े,रामराव पारखे ने बताया शांतिकुंज हरिद्वार में पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी के सूक्ष्म सानिध्य में 21 से 29 अगस्त तक प्रतिदिन 33 माला गायत्री मंत्र की जप साधना आश्रम के नियमानुसार प्रातः 3 बजे जागरण से लेकर रात्रि 9 बजे तक निर्धारित क्रम साधना ,स्वाध्याय,सत्संग सहित अन्य साधना करेंगे एवं इस साधना से प्राप्त ऊर्जा को गुरु कार्य करने में लगाएंगे।जिससे पूज्य गुरुदेव वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के सपनो को साकार करने मनुष्य में देवत्व के उदय धरती पर स्वर्ग सा वातावरण बनाने तप की ऊर्जा से दुगनी गति से कार्य किया जा सके।





