Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छिंदवाड़ा जिले मे गायिका पूनम शुक्ला अपने भोजपुरी गीतों से बांधी समा

By
On:

खबरवाणी

छिंदवाड़ा जिले मे गायिका पूनम शुक्ला अपने भोजपुरी गीतों से बांधी समा

कोयलाचल क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने दी बधाईया*

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी! प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी एवं मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ज़ी के कुशल मार्गदर्शन मे भोजपुरी साहित्य अकाडमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के तत्वाधान मे राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के मुख्य सभागृह मे भोजपुरी के प्रसिद्ध पूर्वी रचनाकारो क़ी रचनाओ पर आधारित कार्यक्रम “छंद-प्रसंग” का धूमधाम से आयोजन किया गया!उपरोक्त कार्यक्रम मे छिंदवाड़ा महापौर के विशेष उपस्थिति रही भोपाल से इस कार्यक्रम के ऑर्गनाइजर ओमप्रकाश मैथिल्य ज़ी के मार्गदर्शन मे सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया!ओमप्रकाश मैथिल्य ज़ी सम्पूर्ण प्रदेश मे भोजपुरी संगीत कला नृत्य कला क्षेत्र मे प्रदेश भर के भोजपूरी सिगर्स के लिए सबसे बड़े प्रेरणा श्रोत है और लगातार इस विधा को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयासरत है एवं कार्यक्रम का सफल संचालन नीता वर्मा जी द्वारा किया गया! सहयोगी संस्था नाट्य गंगा रंग मंडल छिंदवाड़ा एवं स्थानीय समन्यवक संस्था अध्यक्ष सी ए सचिन वर्मा ज़ी द्वारा समन्वय संभाला गया!

उपरोक्त रंगारंग कार्यक्रम मे कोयलांचल पाथाखेड़ा क्षेत्र से “पूनम शुक्ला आराधना ग्रुप” क़ी संचालक, “सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक क्लब” क़ी को-आर्डिनेटर प्रसिद्ध भजन एवं गीत गायिका पूनम शुक्ला द्वारा शानदार संगितमय प्रस्तुति दी गयी! उक्त कार्यक्रम मे पूनम शुक्ला द्वारा भोजपुरी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार रचनाकार श्री महेंद्र मिसिर जी की रचना अहो अहो उधो केहू गोदवाला गोदनवा,,श्री भिखारी ठाकुर जी की रचना चलनी के चालन दूल्हा सूप के फटकारल हो,एवं श्री विद्यापति ज़ी क़ी रचना मिथिला नगरीया मे अइला महादेव बसी गेल्या तथा गे माई पर दी गयी! पूनम शुक्ला ज़ी ने शानदार संगितमय प्रस्तुति और गायन से उपस्थित सैकड़ो दर्शकों को भावविभोर कर तालिया बजाने जो मजबूर कर दिया!

छिंदवाडा जिले मे दिए गए शानदार कार्यक्रम पूनम शुक्ला ज़ी को बुलाकर शानदार गायन कर उन्होंने पाथाखेड़ा ही नहीं सम्पूर्ण बैतूल जिले को गौरन्वित किया है जिसकी छिंदवाड़ा ही नहीं चहुओर सराहना क़ी जा रही है! गौरतलब है क़ी भजनगायिका पूनम शुक्ला ज़ी द्वारा राष्ट्रीय, राज्य तथा जिलास्तरीय विभिन्न भजन प्रतियोगिताओ को जीतकर पहले हि क्षेत्र का नाम रोशन कर चुकी है!कोयलांचल क़ी संगीत जगत क़ी शान पूनम शुक्ला क़ी अन्य जिले छिंदवाड़ा के शासन द्वारा आयोजित शानदार कार्यक्रम मे दी गयी प्रस्तुति तथा सराहनीय गायन के लिए क्षेत्र के कवि,रंगकर्मी, अभिनेता व सीनियर यूनियन लीडर ,”सतपुड़ा के सिंगर्स म्यूजिक क्लब” के संचालक संस्थापक अशोक विद्रोही, भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष आदरणीय रंजीत सिंह एवं तथा सिंगर देव सोनी , अभिनेता ज़ी सी चौरे, घनश्याम मालवीय , शिक्षिका ज्योति मालवीय,छिंदवाड़ा से मंजू साहू एवं छिंदवाड़ा के सुप्रसिद्ध गायक विशाल , सारनी से गायक शिवा माथनकर एवं सैकड़ो समर्थकों शुभचिंतको दर्शक श्रोताओं ने बधाईया प्रेषित कर शुभकामनाये दी है.!

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News