Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

व्यापार जगत में एक नया अध्याय: श्री योगी खंडेलवाल बने CAIT 

By
On:

खबरवाणी

व्यापार जगत में एक नया अध्याय: श्री योगी खंडेलवाल बने CAIT 

मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्रीआमला: देश के प्रमुख व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की नवगठित प्रदेश ।

कार्यकारिणी में आमला के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व श्री योगी खंडेलवाल को प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से मध्य प्रदेश के व्यापारिक जगत में हर्ष की लहर है और इसे व्यापारियों के हितों को और अधिक मजबूती मिलने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

भव्य स्वागत और उत्साह का माहौल।

श्री खंडेलवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर आमला, हसलपुर और उमरिया क्षेत्र के युवा साथियों, व्यापारियों तथा मित्रों ने बैतूल पहुंचकर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।

उमरिया से युवा नेता: पवन सिंह कुशवाह, अंकित कालभोर, जगदीश चौहान और हिमेश कालभोर

हसलपुर से भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी।

विक्रम बेले, कपिल निरापुरे, बबलू नरवरे, दीपक साहू, सुगीत सोनेकर और नवनीत डोंगरे अन्य महिलाओं सहित

व्यापारिक हितों को मिलेगी नई मजबूती।

 

स्वागतकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री योगी खंडेलवाल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का व्यापारिक समुदाय अधिक संगठित होगा और व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सकेगा। उनकी यह नई जिम्मेदारी प्रदेश भर के व्यापारियों के अधिकारों और उनके विकास के लिए मील का पत्थ

र साबित होगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News