खबरवाणी
कोथलकुंड में कथित अवैध रेत कारोबार का आरोप, तनु पिता गणेश राठौर का नाम सुर्खियों में
कोथलकुंड। ग्राम कोथलकुंड में कथित रूप से अवैध रेत उत्खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नदी से काली रेत निकालकर बिना वैध अनुमति के डंप की जा रही है और रेत का कारोबार खुलेआम संचालित किया जा रहा है।
इस मामले में तनु पिता गणेश राठौर का नाम स्थानीय स्तर पर सामने आ रहा है। आरोप है कि उनके द्वारा नदी से रेत निकालकर उसका भंडारण एवं कारोबार किया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेत का उत्खनन और भंडारण बिना अनुमति के हो रहा है तो इससे शासन को राजस्व की हानि हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और खनिज विभाग से मौके पर पहुंचकर जांच करने तथा दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि कोथलकुंड में चल रहे कथित रेत कारोबार पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा?





