Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मेहरा समाज की बेटी तोषना घुड़ाले ने रचा कीर्तिमान, PNST में 99.8 परसेंटाइल 

By
On:

खबरवाणी

मेहरा समाज की बेटी तोषना घुड़ाले ने रचा कीर्तिमान, PNST में 99.8 परसेंटाइल 

एक साथ PNST, AIIMS नर्सिंग और NEET में सफलता, सामाजिक पदाधिकारियों ने किया सम्मान

आमला। सरल सहज और परोपकारी स्वभाव के धनी एवं मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सम्माननीय श्री गंगाराम घुड़ाले की होनहार बिटिया कुमारी तोषना घुड़ाले ने अपनी प्रतिभा से जिले और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

तोषना ने वर्ष 2026 में आयोजित PNST परीक्षा में 99.8 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने AIIMS नर्सिंग परीक्षा में 91 परसेंटाइल एवं NEET परीक्षा में 86 परसेंटाइल अंक अर्जित कर तीनों प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। वर्तमान में कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में जहां एक परीक्षा में सफलता पाना भी चुनौतीपूर्ण है, वहीं तोषना द्वारा एक साथ तीन-तीन परीक्षाओं में क्वालीफाई कर यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिटिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मेहरा समाज संगठन जिला बैतूल के पदाधिकारियों ने श्री घुड़ाले जी के निवास पहुंचकर सामाजिक सम्मान किया।

बिटिया तोषना घुड़ाले की इस उपलब्धि पर मेहरा समाज संगठन मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री छन्नू बेले, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री जी सी पूर्वे, अनुशासन समिति के सदस्य अशोक नागले रमेश बेले

जिला अध्यक्ष श्री संतु सूर्यवंशी, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान बड़ोदे, नगर अध्यक्ष श्री ओमकार मोरले, श्री अजय बिसोने  ब्लॉक अध्यक्ष बैतूल श्री संदीप सूर्यवंशी, आमला से अजय बछले, सहित सभी सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक बांधुओ प्रियजनों, ईष्ट मित्रों के द्वारा बिटिया तोषना घुड़ाले को शुभकामना प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने बिटिया तोषना एवं उनके माता-पिता का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मेहरा समाज संगठन मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने भी तोषना की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News