Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

खंड स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए विद्यार्थी चयनित 

By
On:

खबरवाणी

खंड स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जिला स्तर के लिए विद्यार्थी चयनित 

मुलताई। नगर के न्यू कार्मल स्कूल में मंगलवार को विकास खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ न्यू कार्मल स्कूल के संचालक अनीश नायर, सेवानिवृत खेल शिक्षाक महेश खत्री द्वारा किया गया।विकास खण्ड खेलकूद प्रभारी कामना साबले ने बताया प्रतियोगिता मे सांदीपनी स्कूल ,पीश्री कन्या मुलताई,शासकीय नवीन हायर सेकेण्डरी मुलताई,वीआईपी स्कूल,न्यू कार्मल हेटीखापा,वलनी,आरडी स्कूल,

बरखेड ,हेटी,चौथिया,जौलखेडा के बालक,बालिकाओ ने भाग लिया, छात्रो को संबंधित करते हुए न्यू कार्मल स्कूल के प्राचार्य,अनीश नायर ने बताया आज के व्यस्त जीवन मे योग, प्राणायाम जरूर करनी चाहिए। वही खेल शिक्षक महेश खत्री ने बताया पहला सुख निरोगी काया सभी छात्रो और सभी परिवारो मे अगर स्वस्थ रहना है तो सुबह एक घण्टा रोज योगासन,प्राणायाम करना चाहिए। प्रतियोगिता को संम्पन्न कराने मे खेल शिक्षिका अर्चना महाते,ममता पवार, गीता गायकवाड,स्वाती कंडारी,मीठू राय,संगीता पवांर,विमला परिहार,सरिता चंदेलकर,संचिता जैन,सलोन धोटे,नम्रता पवार, शिक्षक अरूण उइके, हेमंत महस्की,रोशन कौशिक,गजेन्द्र सूर्यवंशी का सहयोग रहा। प्रतियोगिता मे चयनित छात्र जिला स्तर पर सहभागिता करेंगे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News