Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बगडोना मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण पर जोर

By
On:

खबरवाणी

 मंडल की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिक मंडल रण पर जोर

खबरवाणी न्यूज़, सारनी।

भारतीय जनता पार्टी मंडल बगडोना की मासिक बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बैठक में जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मंडल की मासिक बैठक प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक शामिल होंगे। इसके पश्चात 21 से 25 तारीख के बीच शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी। वहीं प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ समितियों के गठन एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य फोकस अब बूथ स्तर को मजबूत करना है और इसी के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने अपने संबोधन में कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रभारी केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं तथा लाभार्थियों को यह अवगत कराएं कि उन्हें मिल रहा लाभ भाजपा सरकार की देन है।

बैठक को संगठनात्मक रूप से सुधा चंद्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जगदीश पवार, देवेंद्र सोनी, अजय साकरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News