खबरवाणी
संत रविदास मंदिर में विधायक एवं नपा अध्यक्ष ने जलाए 650 दीप समरसता अभियान का किया शुभारंभ
मुलताई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार गुरु पूर्णिमा केअवसर पर ताप्ती तट पर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया,जब मंदिर परिसर में 650 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन किया गया।इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपा अध्यक्ष नीतू परमार, पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला मंत्री सुनीता बेले एवं जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष जगदीश पवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीपों की स्वर्णिम आभा ने समूचे वातावरण को आलोकित करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।
कार्यक्रम पूज्य गुरुजी एवं संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष अविनाश बिंझाड़े, संरक्षक सदस्य ओमकार टिटारे , सदस्य धनलाल बिंजाड़े , दिनेश मोहबे एवं राजू झारे की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा संत कभी किसी एक समाज के नहीं वरन पूरे राष्ट्र के होते हैं l संत रविदास महाराज समाज जनो क़े सामुदायिक भवन निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा की शीघ्र ही जमीन उपलब्ध कराकर विधायक निधि से भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला मंत्री सुनीता बेले , नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. जी. ए. बारस्कर , मंडल सहप्रभारी श्री टी. आर. बारस्कर , भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कीर्ति यादव, वरिष्ठ नेता यवनिंद्र जैन , सुकांत बनर्जी, प्रहलाद परमार, रामदास साहू, पूर्व मंडल महामंत्री नमन अग्रवाल , कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं महामंत्री निलेश चावरिया, सहसंयोजक उपेंद्र पाठक, गौरी सूर्यवंशी, रुपेश खातरकर, सम्मानित पार्षद महेंद्र जैन, शिल्पा शर्मा, पूर्व पार्षद एवं ताप्ती शक्ति केंद्र संयोजक श्रवण नागले, एल्डरमैन श्यामू ढोमने, सुनीता नागले, राजू चौबे, वीणा पंजाबी, मंडल पदाधिकारी मुकेश वागद्रे, स्वाति भार्गव, नंदकिशोर बरखाड़े, जया जैन, ज्योति साहू, बीरबल डोगरंदिए, श्रीमती आशा चिकाने, सुश्री सोनम पहाड़े, श भूषण चौधरी, देवानंद भटकर, सजल शिवहरे, गजेंद्र साहू, पियूष तायखंडे सहित भाजपाई उपस्थित रहे।





