Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कोर्ट परिसर के सामने हंगामा, केंद्रीय पब्लिक नोटरी कार्यालय से सील चोरी का आरोप

By
On:

खबरवाणी

कोर्ट परिसर के सामने हंगामा, केंद्रीय पब्लिक नोटरी कार्यालय से सील चोरी का आरोप
पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी को कोतवाली थाने भेजा गया
बैतूल

जिला न्यायालय परिसर के सामने सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब केंद्रीय पब्लिक नोटरी कार्यालय से नोटरी की सील चोरी किए जाने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना को लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही, जिसके चलते न्यायालय परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सील चोरी होने के आरोप की सत्यता, घटना के कारणों तथा संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News