Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भीमआर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन.

By
On:

खबरवाणी

भीमआर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जंतर मंतर दिल्ली में चल रहे आंदोलन के समर्थन में दिया ज्ञापन.

ज्ञापन के आधे घंटे बाद आई खबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

पूरा परिसर बाबा साहब के नारो से गुंजन उठा भारतीय संविधान जिंदाबाद बाबा साहब जिंदाबाद युवा शक्ति जिंदाबाद,

 

जंतर मंतर दिल्ली आंदोलन के चलते मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिला अंतर्गत भीमआर्मी और आजाद समाज पार्टी द्वारा ज्ञापन के दरमियान नारे लगाकर डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला को दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री, प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगा गया है, और दूसरा जो आंदोलन के दरमियान मुकदमे दर्ज हुए उन्हें वापस लेकर घायलों को एवं मृत्यु को मुआवजा एवं नौकरी मांग रखी गई, भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने जानकारी देते हुए बताया कि आंदोलन में उचित मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे देश के युवाओं पर लाठी चला कर उन्हें घायल कर दिया और झूठे मुकदमे कर दिए गए हैं, उन युवाओं के चीखे, इस देश के प्रधानमंत्री को नहीं सुनाई दी, यदि नहीं सुनाई दि तो ऐसे बेहरे प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.जो देश के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है एक केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा देने से काम नहीं चलेगा, इतने युवाओं को घायल करना पड़ा, फिर भी उनकी नींद नहीं खुली है.

 

इन निम्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया

, जंतर मंतर पर भूख हड़ताल बैठे देश के भविष्य का निर्णय लेने में असमर्थ रहे प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए,

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें।

 

आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए।

 

आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे बिना शर्त वापस लिए जाएं।

 

प्रदर्शन के दौरान घायल हुए सभी लोगों को उचित मुआवजा एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

आंदोलन से जुड़ी सभी न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

आंदोलन के दौरान जिन लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

 

बिना नाम-पट्टिका (नेम प्लेट) या बिना वर्दी के बल प्रयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की निष्पक्ष जांच कर उनके विरुद्ध विधि के अनुसार विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए।

 

धरने पर बैठे सभी आंदोलनकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें सकुशल उनके घर तक पहुँचाया जाए।

उपस्थित रहे भीम आर्मी राष्ट्रपति उपाध्यक्ष दत्तू मेढे, इंदौर संभाग सचिव विजय मेढे,आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष रमजान तड़वी,एन आर गजभिये,बसंत बोर्डे,एस जे लहासे ,किशोर सोनवने,संगीता तायडे, भारती सोनवने,रमेश वानखेड़े,असलम तड़वी,सचिन मोरे, अश्विन आठवले,शाबीर तड़वी, रविंद्र सोनवने, रूबाब तड़वी, जुम्मा तड़वी,फारूक भाई,रवि सन्यास,शाहरुख तड़वी,रमजान तड़वी

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News