Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आमला में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा

By
On:

खबरवाणी

आमला

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आमला में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा

 

नगर कांग्रेस ने उठाई आवाज; प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा, नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग

आमला। देश की राजधानी लगातार बढ़ती राजनीतिक हलचलों और परीक्षाओं में धांधली को लेकर अब जमीनी स्तर पर गुस्सा फूटने लगा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आव्हान और जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा के निर्देश पर शुक्रवार को आमला नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजयसिंह सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्ग से केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कामिनी ठाकुर को लिखित ज्ञापन सौंपा।

 

 

नीट घोटाले पर घेरी सरकार, इस्तीफे की मांग

 

नगर कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में हुए नीट परीक्षा घोटाले को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस घोटाले ने देश के लाखों होनहार छात्रों का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। आमला नगर कांग्रेस ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तुरंत पद से इस्तीफे देने की मांग की है। साथ ही पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

 

 

 

निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार

 

कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के आंदोलन को कुचलने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे मामले की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच समिति से जांच कराई जाए, ताकि देश के युवाओं को न्याय मिल सके। ज्ञापन के समय ब्लाक कांग्रेस प्रभारी नीरज सोनी,छन्नू बेले,कोषाध्यक्ष मदन साहू,हरिप्रसाद गोहे,वीरेंद्र बर्थे,अमित सोनी ,नितिन सातनकर, सहित अन्य कांग्रेस संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी उपस्थित रहें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News