Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती सरोवर पर समरसता यज्ञ में जलचरो के लिए अर्पित की आहर सामग्री 

By
On:

खबरवाणी

माँ ताप्ती सरोवर पर समरसता यज्ञ में जलचरो के लिए अर्पित की आहर सामग्री 

मुलताई।सूर्य पुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा मनाए जा रहे मां ताप्ती जन्मोत्सव सप्ताह के पांचवे दिन शनिवार को मां ताप्ती उदगम सरोवर में सामाजिक सदभावन यज्ञ का अनुष्ठान संपन्न हुआ। जिसमें सकल हिंदू समाज ने जलीय जंतुओं के आहार की सामग्री ताप्ती सरोवर में मंत्रोच्चार के साथ अर्पित की तथा सभी ने ताप्ती तट पर आपसी सदभाव के साथ तीर्थ क्षेत्र की सेवा का संकल्प लिया।ताप्ती तट पर पूजन के उपरांत श्री राम मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव एवं संजीव शर्मा बैतूल, जगदीश मंदिर के मुख्य पुजारी एवं भगवताचार्य संतोष शर्मा महाराज ने मां ताप्ती के छाया चित्र का पूजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता शिशुपाल यादव ने सामाजिक सदभाव पर अपने विचार रखते हुए कहा हम सभी इस प्रकृति के अंगभूत घटक है जिस तरह प्रकृति के सभी तत्व परस्पर एक दूसरे से जुड़े हैं एक दूसरे पर निर्भर हैं उसी तरह यह सनातन सभी को आपस में जोड़कर रखने का कार्य करता है हमें आपसी सदभाव को बढ़ाते हुए दूरियों को मिटाते हुए अपने जीवन में सामाजिक समरसता के साथ जीने की आवश्यकता है जो की भाषण का विषय ना होकर आचरण का कर्तव्य है। कार्यक्रम में सभी ने आपसी सदभाव बनाए रखने संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाए एवं न्यास के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत न्यास के उमेश,नीरज ठाकरे, राजेंद्र सिंह ठाकुर ने किया मंच संचालन रीतेश विश्वकर्मा तथा आभार न्यास के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने किया। रविवार को शाम 5 बजे से ताप्ती तट पर मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता और शाम 7 बजे भव्य महाआरती का आयोजन होगा। न्यास ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News